VIVO Y52 5G स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है। डिवाइस में 48MP के मेन लेंस वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5000MAH की बैटरी दी गई है। आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन की खास बातें और क्या है इसकी कीमत।
Highlights
Vivo Y52 5G की कीमत और उपलब्धता का ऐलान अभी नहीं हुआ है।
स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी और 18W की फास्ट चार्जिंग मिलती है।
फोन में 48MP के प्राइमरी लेंस वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।
VIVO Y52 5G PRICE
वीवो का यह स्मार्टफोन यूरोप में लॉन्च हुआ है। हालांकि, कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है। smartphone 4GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ आता है, लेकिन ब्रांड इसका दूसरा वेरिएंट लॉन्च करेगा या नहीं इसकी जानकारी नहीं है। इसके साथ लॉन्च हुए Vivo Y72 5G की कीमत 299 यूरो (लगभग 26,700 रुपये) है। ये स्मार्टफोन भारत में लॉन्च होंगे या नहीं, ब्रांड ने इस बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है।
स्पेसिफिकेशन्स
डुअल सिम सपोर्ट वाला Vivo Y52 5G स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित Funtouch OS 11.1 पर काम करता है। फोन में 6.58-inch का Full HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 1080x 2408 pixels रेजलूशन के साथ आता है। हैंडसेट MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें 4GB RAM + 128GB स्टोरेज का विकल्प मिलता है। स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी फीचर्स की बात करें तो फोन में 48MP + 2MP + 2MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा नॉच में लगा हुआ है। कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में Wi-Fi, Bluetooth, GPS, 3.5mm हेडफोन जैक और USB Type-C पोर्ट मिलता है। डिवाइस को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
No comments:
Post a Comment