Honor Play 5: 64MP कैमरा और 66W रैपिड चार्जिंग के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत - Government job
Responsive Ads Here

Post Top Ad

Your Ad Spot

Honor Play 5: 64MP कैमरा और 66W रैपिड चार्जिंग के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Honor Play 5: 64MP कैमरा और 66W रैपिड चार्जिंग के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत


Honor Play 5: इस फोन को चीन के बाहर कब तक लॉन्च किया जाएगा इसकी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है। तो आइए जानते हैं Honor Play 5 की कीमत से फीचर्स तक हर डिटेल।

परफॉर्मेंसMediaTek Dimensity 720 5G - 7 nm
डिस्प्ले6.53 inches (16.58 cm)
स्टोरेज128 GB
कैमरा64 MP + 8 MP + 2 MP + 2 MP
बैटरी3800 mAh
price_in_india28915
रैम8 GB

 इन्हें भी पढ़ें






  • Honor Play 5 चीन में हुआ लॉन्च
  • क्वाड रियर कैमरा से है लैस
  • 66W रैपिड चार्जिंग का दिया गया सपोर्ट
नई दिल्ली। honor play 5: चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Honor ने घरेलू मार्केट में नया फोन लॉन्च कर दिया है। इसका नाम Honor Play 5 है। इस फोन को कई खास फीचर्स के साथ पेश किया गया है। इसमें 64 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। साथ ही 66W रैपिड चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इस फोन में क्वाड रियर कैमरा दिया गया है। इस फोन को चीन के बाहर कब तक लॉन्च किया जाएगा इसकी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है। तो आइए जानते हैं Honor Play 5 की कीमत से फीचर्स तक हर डिटेल।

यह फोन Magic UI 4.0 पर आधारित एंड्राइड 10 पर काम करता है। इसमें 6.53 इंच के ओएलईडी फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080 x 2400 है। यह फोन डायमेंसिटी 800U प्रोसेसर और 8 जीबी की रैम से लैस है। इसमें 256 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है। फोन को पावर देने के लिए 3800 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 66W रैपिड चार्जिंग सपोर्ट करती है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का है। इसका दूसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है। तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ 5.1, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं।




No comments:

Post a Comment