कैटरीना कैफ का जीवन परिचय और बात विवाद और कुछ अफेयर्स - Government job
Responsive Ads Here

Post Top Ad

Your Ad Spot

कैटरीना कैफ का जीवन परिचय और बात विवाद और कुछ अफेयर्स

कैटरीना कैफ का जीवन परिचय व आने वाली फिल्म  | Katrina Kaif biography and upcoming movies in Hindi


कैटरीना ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है. इनकी फिल्मे न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर सफल हुईं, बल्कि दर्शकों के दिल पर पर राज किया. आज इनकी फैन फॉलोइंग दुनिया भर में मौजूद हैं.वर्तमान समय में कैटरीना भारत की सबसे अधिक पैसे लेने वाली अदाकाराओं में से एक है. फिल्मों के अतिरिक्त ये कई बड़ी कंपनियों की एड फिल्म्स भी करती है

 कैटरीना कैफ के जीवन से सम्बंधित जानकारियाँ (Katrina Kaif short biography)



नाम (Name)कैटरीना कैफ
जन्म दिन (Date of Birth)16 जुलाई 1983
जन्म स्थान (Birth Place)हांगकांग
गृह नगर (Home Town)लंदन
नागरिकता (Nationality)ब्रिटिश
शिक्षा (Education)
धर्म (Religion)इस्लाम
जाति (Caste)
भाषा ज्ञान (Language)अंग्रेजी, हिंदी
पेशा (Occupation)अभिनय

कैटरीना कैफ शारीरिक माप  :

बॉलीवुड की इस सुंदर अदाकारा के सैकड़ो दीवाने है, हर कोई इनके लुक का दीवाना है. आप इनकी हाईट, वेट और लुक से संबंधित अन्य जानकारी नीचे टेबल के द्वारा जान सकतें है.

कद  (Height)5 फीट 8 इंच
वज़न (weight)56 किलोग्राम
फिगर (Figure)34-26-34
आँख का रंग (Eye color)भूरा
बाल का रंग (Hair Color)काला
जूते की माप (Shoe size)8 इंच
ड्रेस की माप (Dress Size)



कैटरीना कैफ का व्यक्तिगत जीवन (Katrina Kaif personal life)

वे अविवाहित है. 2011 में एक मुंबई मिरर के इन्टरव्यू में बूम फिल्म के निर्माता ने बताया, कि कैटरीना कैफ़ के पारिवारिक इतिहास को देखते हुए हमने सोचा, कि इनको हम कैटरीना काज़ी नाम से बुलाये. लेकिन ये नाम धर्म से ज्यादा जुडा हुआ लग रहा था और फिर कैटरीना को ये भी लगता था, कि भारतीय लोग उनकी माँ के नाम का उच्चारण सही तरीके से नहीं कर पाएंगे, इसलिए उन्होंने अपने पिता के नाम का उपनाम कैफ़ ले लिया, जो उनका पूरा नाम कैटरीना कैफ़ लेने पर बहुत ही प्यारा लग रहा था.     

कैटरीना कैफ की शिक्षा (Education )

  • कैटरीना कैफ की शिक्षा ‘होम स्कूलिंग’ के माध्यम से शुरू हुई थी, घर में इन्हें इनकी माता और अन्य शिक्षकों द्वारा पढाया जाता था. कालांतर में इन्होंने ‘करेस्पॉडेंस (Correspondence) कोर्स’ द्वारा अपनी शिक्षा को आगे बढ़ाया.
  • चौदह वर्ष की अल्पआयु में इन्होंने हवाई में होने वाले ब्यूटी कांटेस्ट में अपनी जीत दर्ज़ की. कैटरीना ने लन्दन में ही मॉडलिंग का करियर चुना और इसमें अपनी पहचान बनाई.

कैटरीना कैफ वर्ष परिवार सम्बंधित जानकारियाँ (Katrina Kaif Family information)

माता का नाम (Mother’s Name)

सुज़ेन टरकुवट

पिता का नाम (Fathers Name)मुहम्मद कैफ
भाई का नाम (Brother’s Name)मिचेल कैफ
बहनों के नाम (Sisters Name)




स्टेफिन, क्रिस्टीन, नताशा, मेलिसा, सोनिया, इसाबेल




कैटरीना कैफ़ के परिवार में उनके माता पिता के आलावा सात भाई बहन है. कैटरीना कैफ के पिता मोहम्मद कैफ कश्मीरी हैं, किन्तु इन्हें ब्रिटेन की नागरिकता प्राप्त है और वहाँ ये एक सफल व्यापारी हैं. 

उनकी माँ का नाम सुजैन है जिनको सुसन्ना नाम से भी बुलाते है.कैटरीना की माता ब्रिटेन में वकील और सामाजिक कार्यकर्ता हैं, ये एक चैरिटेबल ट्रस्ट ‘रिलीफ प्रोजेक्ट्स इंडिया ’ के नाम से चलाती हैं, जो औरतों और बच्चियों के लिए काम करता है.

कैटरीना के बचपन में ही उनके माता पिता के बीच तलाक हो चूका था. कैटरीना ने बताया की उनकी माँ ही उनके सभी भाई बहनों की पढाई लिखाई और पालने की जिम्मेदारी को पूर्ण रूप से निभाती है. उनके पिता ने उनके पालन पोषण में कोई सहयोग नहीं किया है, उन्होंने बताया कि जब भी वे अपने दोस्तों के पिता को देखती हैं, तो वे ये सोचती कि इनके पिता कितने अच्छे है जो अपने परिवार को सहारा देते है, लेकिन मेरे पिता ने ऐसा नहीं किया. इस वजह से वो अपने पिता से नहीं मिलती. इसलिए वो अपनी माँ के साथ गई. इस तरह उन्होंने कई देशों का भ्रमण किया, जिसमे चीन, जापान, स्वीटजरलैंड, पोलैंड,  बेल्जियम और अन्य यूरोपीय देशो में रहने का मौका मिला. अभी कैटरीना का परिवार लंदन में रहता है.

उनके सात भाई बहनों में तीन बड़ी बहन है जिनका नाम स्टेफ़नी जोकि सबसे बड़ी बहन है, क्रिस्टीन और नताशा है. इसके अलावा तीन छोटी बहन मेलिस्सा, सोनिया और इसाबेल है. उनका एक बड़ा भाई है जिसका नाम माईकल है. इसाबेल कैफ़ भी मॉडल और अभिनेत्री है.

        कैटरीना कैफ के सोशल मीडिया फॉलोअर्स


   कैटरीना कैफ के Instagram अकाउंट पर 50 मिलियन के करीब फॉलोअर्स है। और अपने Instagram अकाउंट पर बहुत ही एक्टिव रहती हैं 



कैटरीना कैफ की पहली फिल्म (Katrina Kaif first movie) :

कैटरीना ने अपने मॉडलिंग के दिनों में काफ़ी नाम कमाया, ये इस समय एक फ्रीलांस के तौर पर कई बड़ी एजेंसियों के साथ काम करती थीं. इसी दौरान ये ‘लंदन फैशन वीक’ में भी शामिल हुईं. सबसे पहले इन्हें फिल्म निर्देशक कैज़ाद गुस्ताद ने देखा और अपनी फिल्म के लिए पसंद किया. कैज़ाद ने इन्हें अपनी फिल्म‘बूम’ में कास्ट किया, जिससे इनकी फिल्म में डेब्यू हुई. इन फिल्म में अमिताभ बच्चन और गुलशन ग्रोवर जैसे अभिनेता शामिल थे. यह फिल्म वर्ष 2003 में रिलीज़ हुई, किन्तु लोगों ने इसे खास पसंद नहीं किया

कैटरीना कैफ का करियर (Katrina Kaif career)

मॉडलिंग की शुरुआत : कैटरीना जब 14 साल की थी, तब वे हवाई में एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग लेकर जीती. फिर उन्हें अपने करियर का पहला असाइनमेंट ज्वेलरी का मिला. इसके बाद वो बतौर पेशेवर मॉडल के रूप में फ्रीलान्स एजेंसी से जुड़ गई, और लंदन फैशन वीक का हिस्सा बन गई.

बॉलीवुड में पदार्पण : उन्होंने अपना पहला फ़ैशन शो लंदन में किया, जिस दौरान फिल्म मेकर कैजाद गुस्ताद से उनकी मुलाकात हुई और उन्होंने उन्हें अपनी फ़िल्म में कास्ट करने पर विचार किया. उन्होंने अपने द्वारा निर्देशित बूम फ़िल्म में लीड अभिनेत्री का रोल दिया, इस फ़िल्म में अमिताभ बच्चन, गुलशन ग्रोवर, जैकी श्रॉफ, पद्मा लक्ष्मी जैसे कलाकार थे. यह फिल्म तो असफल रही, लेकिन इस फिल्म से कैटरीना के करियर की शुरुआत हो गई.

इन्होंने मलयालम और तेलेगु फिल्मों में भी काम किया, और फिर इन्हें हिंदी फिल्मों का काम भी मिलने लगा. इन्होंने हिंदी सीखने के लिए कड़ी मेहनत की ताकि फिल्मों में किसी तरह की परेशानी न हो. वर्ष 2007 में नमस्ते लंदन, 2008 में सिंह इज किंग, 2011 में मेरे ब्रदर की दुल्हन में इनके अभिनय को काफी सराहा गया. इन फिल्मों के अलावा भी इन्होंने काफी हिट फिल्मे दीं जैसे हमको दीवाना कर गये, वेलकम, अजब प्रेम                                                      

कैटरीना कैफ की टॉप 10 फिल्में  (Katrina Kaif top 10 movies)

नामजिस वर्ष रिलीज़ हुईनिर्मातानिर्देशककोस्टार
हमको दीवाना कर गये2006राज कँवर, भूषण कुमार और कृष्णा कुमारराज कँवरअक्षय कुमार
नमस्ते लंदन2007विपुल अमृतलाल शाहविपुल अमृतलाल शाहअक्षय कुमार, ऋषि कपूर
वेलकम2007फिरोज नाडियाड्वालाअनीस बज़्मीअक्षय कुमार, अनिल कपूरनाना पाटेकर
सिंह इज किंग2008विपुल अमृतलाल शाहअनीस बज़्मीअक्षय कुमार
न्यू यॉर्क2009आदित्य चोपड़ाकबीर खानजॉन अब्राहम, नील नितिन मुकेश
राजनीति2010प्रकाश झाप्रकाश झारणबीर कपूरअजय देवगन, मनोज वाजपेयी, अर्जुन रामपाल, नाना पाटेकर
एक था टाइगर2012आदित्य चोपड़ाकबीर खानसलमान खान
जब तक है जान2012आदित्य चोपड़ायश चोपड़ाशाहरुख़ खान
बैंग बैंग2014 फॉक्स स्टार्स स्युडियोसिद्धार्थ आनंदऋतिक रौशन
टाइगर ज़िन्दा है2017यशराज फिल्म्सकबीर खानसलमान खा
कैटरीना कैफ को प्राप्त अवार्ड्स (Katrina Awards)
फिल्म के नामअवार्डवर्ष
मैंने प्यार क्यों कियास्टारडस्ट ब्रेकथ्रू परफॉरमेंस अवार्ड (फीमेल)2004
न्यूयॉर्क और अजब प्रेम की ग़ज़ब कहानीस्टारडस्ट बेस्ट एक्ट्रेस- पोपुलर चॉइस अवार्ड2010
राजनीति और तीस मार खानबेस्ट एक्ट्रेस (पोपुलर चॉइस) अवार्ड2011
एक था टाइगरपीपल्स चॉइस अवार्ड2013
एक था टाइगर और जब तक है जानबेस्ट एक्ट्रेस (पॉप्युलर) कलर्स स्क्रीन अवार्ड.2013

कैटरीना कैफ की कुल संपत्ति (Net Worth)

वर्तमान समय में कैटरीना  उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जो  सबसे अधिक पैसे लेती हैं. इनकी कुल संपत्ति की तालिका नीचे दी जा रही है.

एक फिल्म करने की तय राशि

18 करोड़ है 
अब तक की कुल संपत्ति49 करोड़ 90 लाख है

  कैटरीना कैफ  सम्बंधित दिलचस्प बातें (Interesting Facts )

  • कैटरीना कैफ को साल 2004 में तेलगु फिल्म मल्लिस्वरी के लिए कुल 5 मिलियन रूपए प्राप्त हुए, जो उस समय किसी भी तेलगु अभिनेत्री को प्राप्त पैसे से अधिक था.
  • कैटरीना को एक इटालियन फैशन डिज़ाइनर एमिलिओ पुच्ची ने एक सिल्वर ड्रेस गिफ्ट की थी, जिसकी कुल कीमत 2 लाख रूपए हैं. इसे कैटरीना ने फिल्म वेलकम में पहना था.
  • कैटरीना ने शो ‘कौन बनेगा करोडपति’ और ‘दस का दम में जीते सारे पैसे उनकी माँ के द्वारा चलाये जा रहे अनाथालय में दान कर दिए.
  • ये एक आस्तिक महिला हैं, जो अक्सर सिद्धिविनायक मंदिर और माउंट मेरी चर्च जाती हैं. परंतु कैटरीना शराब भी पीती हैं और मांसाहार भी खाती हैं.
  • बॉलीवुड में ये निर्देशक कबीर खान को अपना सबसे क़रीबी दोस्त मानती हैं.

कैटरीना की पसंद- नापसंद (Katrina Likes and Dislikes)

पसंदीदा अभिनेताऋतिक रोशन, लिओनार्डो डी कैप्रियो, जॉनी डेप, रोबर्ट पैटीन्सन
पसंदीदा गायक / बैंडरेडियोहेड, म्यूस, कोल्डप्ले
पसंदीदा भोजनयॉर्कशायर पडिंग, चीज़ केक, खीर सिन्नामोम रोल्स, स्टीम्ड फिश, लैंप चॉप्स और सलाद, ग्रिल्ड वेजिटेबल्स
पसंदीदा स्थानलंदन, स्पेन, इटली, दुबई और हवाना
पसंदीदा बॉलीवुड फिल्मउमराव जान, दिल धड़कने दो, तन्नु वेड्स मन्नू रिटर्न्स
पसंदीदा अभिनेत्रीपेनेलोप क्रूज़, माधुरी दीक्षित, काजोल
पसंदीदा हॉलीवुड फिल्मगोन विथ द वाइल्ड
पसंदीदा परफ्यूमनारसिसो रोड्रिग्स फॉर हेर

कैटरीना कैफ के वाद विवाद (Controversy)

  • कैटरीना कैफ ने इबिज़ा घूमने के दौरान अपने बॉयफ्रेंड रणबीर के साथ कुछ व्यक्तिगत पिक्स ली थीं, ये तस्वीरें इन्टरनेट पर लीक हो गयी थीं.
  • फिल्म ‘नमस्ते लन्दन’ की शूट के दौरान कैटरीना ‘नी लेंग्थ’ की एक ड्रेस पहन कर अजमेर शरीफ़ की दरगाह पर पहुँच गयी, जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुईं थीं.

कैटरीना कैफ के अफेयर्स

बॉलीवुड के आरंभिक समय में कैटरीना कैफ और सलमान खान के बीच अफेयर्स शुरू हुए. हालाँकि यह रिश्ता बहुत अधिक दिनों तक नहीं चल सका और वर्ष 2010 में दोनों का ब्रेक अप हो गया. इसके बाद कैटरीना कैफ और  रणबीर कपूर के बीच भी मुहब्बत के रिश्ते पनपे. रणबीर ने इन्हें फिल्म ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ के शूट के दौरान ‘सैम्बो’ (रैम्बो की बहन) का निकनेम दिया, जब ये 200 फीट ऊँची सीढ़ी पर चढ़ गयी थीं. यह अफेयर भी खत्म हो गया है और कैटरीना अभी सिंगल हैं.


No comments:

Post a Comment