अमिताभ बच्चन अमिताभ बच्चन को हिंदी फिल्मों का महानायक भी कहा जाता है। बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन चार दशक से भी ज्यादा बिता चुके हैं। अमिताभ बच्चन को उनकी फिल्मों में एंग्री यंंग मैन की उपाधि मिली है। उन्हें इस सदी का महानायक भी माना जाता है। और प्यार से लोग उन्हें शहंशाह भी कहते हैं।
फिल्मों के महानायक में इस सदी में राजनीति मैं भी अपनी किस्मत आजमाई है। इन्होंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी क्योंकि इन्हें राजीव गांधी के बहुत करीबी माना जाता है। और इस महानायक ने इलाहाबाद के आठवें आम चुनाव के ताकतवर नेता एचएन बहुगुणा को हराया था। लेकिन इनका मन परिवर्तन होने के कारण इन्होंने 3 साल में ही राजनीति त्याग दी।
जन्मभूमि
इलाहाबाद जिले उत्तर प्रदेश में महानायक का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम हरिवंश राय बच्चन था। इनके पिता हिंदी की प्रसिद्ध कवि थे। इनकी माता का नाम तेजी बच्चन था। इनके एक छोटा भाई भी है जिनका नाम अजितााभ बच्चन है। अमितााभ का नाम पहले इंकलाब रखा गया था। लेकिन के साथ ही रहे महिला कवि सुमित्रानंदन पंत के कहने पर इनका नाम अमिताभ रखा गया था।
पढ़ाई
अमिताभ बच्चन ने शेरवुड कॉलेज नैनीताल के छात्र रह चुके हैं इसके बाद यह पढ़ाई के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय किरोरीमल पढ़ाई करने के लिए चले गए। अमिताभ बच्चन का पढ़ाई में बहुत मन रखता था इसलिए क्लास में पढ़ने वाले बच्चों में इनका नाम आवल आता था। कहीं ना कहीं यह गुण इनके पिता जी का ही था क्योंकि वह भी कवि थे।
विवाहिक जीवन
अमिताभ बच्चन का विवाह जया बच्चन से हुआ है। जिन से इन्हें दो बच्चे हुए हैं एक लड़का एक लड़की। इन के बेटे का नाम अभिषेक बच्चन तथा बेटी का नाम श्वेता नंदा है।
अमिताभ बच्चन के अफेयर्स
रेखा से अमिताभ बच्चन का अफेयर माना जाता है लेकिन कुछ कारण से इनकी शादी रेखा से नहीं हो पाई
कैरियर
अमिताभ बच्चन की शुरुआत फिल्मों में वायस नैरेटर के तौर पर फिल्म भुवन शोम से हुई। लेकिन हीरो के रूप में इनकी शुरुआत फिल्म सात हिंदुस्तानी से हुई। इसके बाद इन्होंने कई फिल्में ही लेकिन इनके अलग आवाज और ज्यादा लंबाई के कारण उनकी फिल्में हिट नहीं हुई
लेकिन फिर इन्होंने अपनी उसी आवाज को अपनी ताकत बनाई और फिल्म जंजीर में अपने हुनर को साबित किया। यही इनके जीवन का टर्निंग प्वाइंट था। इसके बाद यह पीछे मुड़कर नहीं देखे और इन्होंने कई हिट फिल्में दी और इन्हें हिट फिल्मों की कारण यह बहुत ही लोकप्रिय अभिनेता हो गए। फिल्म इंडस्ट्री ने भी इनकी एक्टिंग का लोहा माना।
अमिताभ बच्चन के सोशल मीडिया फॉलो वर
अमिताभ बच्चन की हिट फिल्में
सात हिंदुस्तानी, जंजीर, शोले, आनंद, अभिमान, सौदागर, अजूबा, चुपके चुपके, दीवार, कभी-कभी, अमर अकबर एंथनी, त्रिशूल, डॉन, मुकद्दर का सिकंदर, मिस्टर नटवरलाल, सत्ते पे सत्ता, नमक हलाल, शक्ति, शराबी, मर्द, शहंशाह, अग्नीपथ, मोहब्बतें, बागबान, ब्लैक, वक्त, सरकार, भूतनाथ, सत्याग्रह जैसी हिट मूवी इन्होंने बॉलीवुड को दिया और अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया।
अमिताभ बच्चन को मिले अवार्ड
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के तौर पर अमिताभ बच्चन को तीन बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुका है।
इसके अलावा सदी के महानायक को 14 बार फिल्म फेयर अवार्ड भी मिल चुका है।
फिल्मों के साथ-साथ यह गायक फिल्म निर्माता और टीवी प्रेजेंटर भी रहे हैं।
भारत सरकार ने इन्हें पद्मश्री और पद्मभूषण अवार्ड से नवाजा है।
अमिताभ बच्चन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें
अमिताभ बच्चन को सदी का महानायक भी कहा जाता है। और यह हिंदी फिल्मों के सबसे बड़े सुपरस्टार है यह लोगों के दिलों पर राज करते हैं।
कई फ्लॉप फिल्में करने के बाद इन्हें असली पहचान जंजीर मूवी से मिली। यह फिल्म अमिताभ से पहले कई सुपरस्टार को ऑफर और हुई थी। जिनमें से उस सदी के सुपरस्टार राजकुमार भी शामिल थे। राजकुमार ने यह फिल्म इस मजाक में कह कर छोड़ दिया था की हमें डायरेक्टर के बालों की तेल की खुशबू अच्छी नहीं लगती है।
80 से 70 के दौर में फिल्मों के सुपरहिट सींस में अमिताभ बच्चन का कब्जा था। इसी कारण इनको रेंज के डायरेक्टर ने इन्हें वन मैन इंडस्ट्री तक करार दिया था।
अमिताभ बच्चन ने तो वैसे कई अवार्ड जीते हैं जिनमें से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के तीन पुरस्कार मुख्य है। इन्होंने 14 बार फिल्म फेयर अवार्ड जीता है। जबकि इनका नाम सबसे ज्यादा फिल्म फेयर अवार्ड में 39 बार नामांकित किया गया है।
अमिताभ बच्चन आज भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं और इनके कई डायलॉग्स आज भी बहुत फेमस है।
अमिताभ बच्चन के कैरियर का बुरा दौर
अमिताभ बच्चन की फिल्में बहुत अच्छा बिजनेस कर रहे थे लेकिन कुली मूवी में उन्हें गंभीर चोट लग गई। यह पुनीत इस्सर के साथ इनका रोल था पुनीत इस्सर को इनको मुक्का मार ना था और इन्हें मेज में लड़ना था लेकिन इनके मुड़ते ही मेज का कोना इनकी आंतों में लग गया और यह बहुत गंभीर रूप से घायल हो गए लेकिन अपने फैंस की दुआओं से इनकी जान बच गई।
चोट लगने के बाद फिल्मों में इनकी तगड़ी वापसी
अमिताभ बच्चन को ऐसा लग रहा था कि इस चोट के बाद वह अपने फिल्मों में उस तरह नाम नहीं कमा पाएंगे जैसा कि वह 70 से 80 के दशक में अपना नाम कमा लिए थे। लेकिन इसके बाद 2000 मैं आई मूवी मोहब्बतों ने इनके डूबते करियर को रोक लिया। और उन्हें फिल्म के लिए फिर एक अवार्ड मिला।
फिल्म पा में इन्हें और उनके बेटे अभिषेक बच्चन दोनों को एक ही मूवी में काम करने का मौका मिला और इस मूवी में अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे के बेटे का रोल किया। और लोगों ने इस मूवी को भी बहुत पसंद किया था।
जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने अमिताभ बच्चन को गुजरात पर्यटन का अंबेसडर बना दिया।
उन्होंने टीवी पर बुंदेली यों के झंडे गाड़ दिए। और अमिताभ बच्चन के द्वारा पोस्ट किया गया कौन बनेगा करोड़पति भी बहुत पॉपुलर हुआ।
अमिताभ बच्चन के बारे में अफवाहें
कई बार यह हुआ है कि लोगों को लगा है कि अमिताभ बच्चन की मृत्यु हो गई
No comments:
Post a Comment